1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2021 08:58 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 09:04 pm IST

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, कांगड़ा में शनिवार को 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीयन भूमध्यसागरीय विज्ञान केंद्र (EMSC) ने इसकी जानकारी दी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था।

हिमाचल प्रदेश केधर्मशाला में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश केधर्मशाला में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

शिमला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, कांगड़ा में शनिवार को 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीयन भूमध्यसागरीय विज्ञान केंद्र (EMSC) ने इसकी जानकारी दी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था। भूकंप के केंद्र के सतह के करीब होने के कारण झटके तेज हमसूस किए गए है। भूकंप की सटीक समीक्षा अगले कुछ घंटों या मिनटों में की जा सकती है, क्योंकि भूकंप विशेषज्ञ आंकड़ों की समीक्षा करते हैं और अपनी गणना को परिष्कृत करते हैं, या अन्य एजेंसियां अपनी रिपोर्ट जारी करती हैं। प्रारंभिक भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार इस भूकंप से नुकसान नहीं होना चाहिए लेकिन कई लोगों को इसे हल्के कंपन के रूप में महसूस किया गया।

इससे पहले 4 जनवरी को जम्मू कश्मीर में हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसमें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई थी और इसका केंद्र कश्मीर के बांदीपोरा क्षेत्र में था। ये जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दी थी।

अधिकारी ने कहा था, भूकंप सोमवार सुबह 10.58 बजे आया। इसकी गहराई 5 किमी थी। यह भूकंप घाटी के बांदीपोरा क्षेत्र में था। कश्मीर घाटी भूकंप के लिए एक सेंसेटिव क्षेत्र में स्थित है जहां कई बार भूकंप ने कहर बरपाया है। 8 अक्टूबर, 2005 को इस क्षेत्र में आए भूकंप में 85,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.6 मापी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत