1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडियन मुजाहिद्दीन के 4 आतंकी ISIS में शामिल

इंडियन मुजाहिद्दीन के 4 आतंकी ISIS में शामिल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 07, 2015 07:56 am IST,  Updated : Jul 07, 2015 08:04 am IST

नई दिल्ली: आतंकी संगठन ISIS ने अब भीरत में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, इंडियन मुजाहिद्दीन के 4 आतंकी ISIS में शामिल में शामिल हो गए हैं। ISIS में शामिल हुए

इंडियन मुजाहिद्दीन के...- India TV Hindi
इंडियन मुजाहिद्दीन के 4 आतंकी ISIS में शामिल

नई दिल्ली: आतंकी संगठन ISIS ने अब भीरत में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, इंडियन मुजाहिद्दीन के 4 आतंकी ISIS में शामिल में शामिल हो गए हैं। ISIS में शामिल हुए सभी आतंकी जयपुर ब्लास्ट में आरोपी हैं। राजस्थान ATS प्रमुख बीएल मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि, 'जयपुर ब्लास्ट के 4 आरोपी आतंकी संगठन ISIS में शामिल हुए हैं।'

उन्होंने कहा कि, खुफिया सूत्रों से ATS को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार जयपुर बम ब्लास्ट के 4 आरोपी पाकिस्तान के रास्ते सीरिया में जाकर ISIS में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने चारों आरोपियों की पहचान मोहम्मद खालिद, शादाब, आरिज और हट्टी के रूप में दी है।

साल 2008 में जयपुर में सीरियल ब्लास्ट किए गए थे। 67 लोग मारे गए थे जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 8 अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट किए गए थे। इसी मामले में यासिन भटकल की गिरफ्तारी हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत