1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान 5 आतंकवादी ढेर, 2 जवान शहीद

कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान 5 आतंकवादी ढेर, 2 जवान शहीद

 Written By: IANS
 Published : Feb 13, 2016 04:50 pm IST,  Updated : Feb 13, 2016 09:56 pm IST

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि 5 आतंकवादी मारे गए। वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी समेत 4 सैन्य कर्मियों के

kupwara- India TV Hindi
kupwara

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि 5 आतंकवादी मारे गए। वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी समेत 4 सैन्य कर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, "शुक्रवार को कुपवाड़ा जिले के मारसारी गांव में हुई इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादियों को मार गिराया गया। वहीं, इस कार्रवाई में 2 सैन्यकर्मी भी शहीद हो गए।"

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल अभी और शवों की खोजबीन में जुटी है, क्योंकि उन्हें लगता है कि और ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। यह मुठभेड़ शुक्रवार शाम में हुई थी। अधिकारी के मुताबिक, "जिस घर में आतंकवादी छिपे थे। उस घर को नष्ट कर दिया गया है।"

राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीपीआरएफ) सहित सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर शाम मरसारी गांव के एक घर में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की खबर पर गांव की घेराबंदी की।"

अधिकारी ने बताया, "जब सुरक्षाबल उस घर के पास पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।" इस मुठभेड़ में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत