1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई से सटे पालघर जिले के जव्हार इलाके में 5 लड़कों की डूबने से मौत

मुंबई से सटे पालघर जिले के जव्हार इलाके में 5 लड़कों की डूबने से मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2020 08:32 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 08:32 pm IST

सूत्रों से मिली, जानकारी के मुताबिक कुल 13 लड़के पिकनिक मनाने तेज बरसात में इस झरने के पास के वाटरफॉल पर गए थे।

Drown- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

पालघर. मुंबई से सटे पालघर जिले के जव्हार तहसील के कालमाडवी झरने के पास पिकनिक मनाने गए 5 लड़को की डूबने से मौत हो गई। ये सभी लड़के जव्हार तहसील के ही रहने वाले थे। ये घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे की है।

सूत्रों से मिली, जानकारी के मुताबिक कुल 13 लड़के पिकनिक मनाने तेज बरसात में इस झरने के पास के वाटरफॉल पर गए थे। यहां ये सभी नहाने लगे, लेकिन गहराई और पानी की तेजी का अंदाजा नही होने से ये सभी गहरे पानी में डूबने लगे और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 5 लड़के डूब गए।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने इन लड़कों के शव खोजने में काफी मशक्त करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बरसात में मुम्बई और मुम्बई के आसपास के शहरो में ऐसी घटनाएं आती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत