1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया के 5 पायलट समेत 7 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, किसी में नहीं थे कोविड-19 के कोई लक्षण

एयर इंडिया के 5 पायलट समेत 7 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, किसी में नहीं थे कोविड-19 के कोई लक्षण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2020 12:28 pm IST,  Updated : May 10, 2020 01:13 pm IST

एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक, सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

5 pilots of Air India found COVID19 positive- India TV Hindi
5 pilots of Air India found COVID19 positive Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक, सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के 5 पायलट समेत 7 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ड्यूटी से 72 घंटे पहले हुए टेस्ट में ये संक्रमित पाए गए। सभी मुंबई से हैं और किसी में भी कोरोना का लक्षण नहीं था। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के 5 पायलट समेत एक इंजीनियर और एक टेक्निशियन के भी कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि इनका हाल ही में कोविड 19 टेस्ट किया गया था उस दौरान यह जानकारी सामने आयी है। एयर इंडिया के सूत्र के मुताबिक, ये सभी चीन गई कार्गो फ्लाइट में थे। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 10 मई सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस के कुल मामले 62939 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 2109 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के 41472 एक्टिव केस हैं, वहीं 19358 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 779 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 20228 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3277 नए मामले सामने आए हैं और कोविड-19 से 127 लोगों की मौत हुई है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत