1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: पांच वर्षीय बच्ची से नाबालिग ने किया बलात्कार

मध्य प्रदेश: पांच वर्षीय बच्ची से नाबालिग ने किया बलात्कार

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2019 05:32 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 05:32 pm IST

मेडिकल जांच में बच्ची के निजी अंगों में चोट की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपी किशोर की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर को उसके पिता ने छोड़ दिया था तथा उसकी मां की मौत हो चुकी है। वह आवारा की तरह घूमता रहता है।

Rape- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

जबलपुर। जबलपुर शहर में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ 15 वर्षीय एक किशोर द्वारा कथित बलात्कार एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। उक्त बच्ची गुरुवार रात रक्त रंजित अवस्था में शहर के गौराबाजार थाना इलाके स्थित नाले के पास झाडियों में बेहोश अवस्था में मिली।

गौराबाजार पुलिस थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘बच्ची गुरुवार को अपने घर में अकेले थी। उसके माता-पिता मजदूरी करने गये हुए थे। बच्ची को अकेला देखकर पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर चॉकलेट का लालच देकर उसे समीप से गुजरने वाले नाले की झाडियों में ले गया और उसके साथ वहां बलात्कार किया।’’

उन्होंने कहा कि बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिसके कारण बच्ची की आंख तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों को गुरुवार रात सात बजे के लगभग बच्ची रक्त रंजित अवस्था में झाडियों में बेहोश मिली, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व बच्ची के माता-पिता को दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्ची को उपचार के लिए स्थानीय विक्टोरिया अस्पताल ले गये, जहां से उसे उपचार के लिए महिला एल्गिन अस्पताल भेज दिया गया।

श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची के निजी अंगों में चोट की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी किशोर की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर को उसके पिता ने छोड़ दिया था तथा उसकी मां की मौत हो चुकी है। वह आवारा की तरह घूमता रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत