1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के 50 युवाओं ने इस साल थामा आंतकवाद का हाथ

कश्मीर के 50 युवाओं ने इस साल थामा आंतकवाद का हाथ

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2017 10:02 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 10:02 pm IST

जम्मू-कश्मीर में 50 स्थानीय युवाओं ने इस साल अब तक आतंकवादी संगठनों का दामन थाम लिया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आज बताया कि इस साल के शुरुआती 6 महीनों में कम से कम 50 युवक आतंकवादी गुटों में शामिल हुए हैं। इनमें से अधिकांश युवक आतंकवादी संगठन

kashmir- India TV Hindi
kashmir

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में 50 स्थानीय युवाओं ने इस साल अब तक आतंकवादी संगठनों का दामन थाम लिया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आज बताया कि इस साल के शुरुआती 6 महीनों में कम से कम 50 युवक आतंकवादी गुटों में शामिल हुए हैं। इनमें से अधिकांश युवक आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हुए हैं।

मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में सक्रिय 220 से अधिक आतंकवादियों में से 50 प्रतिशत से अधिक पाकिस्तानी नागरिक हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 में 88 कश्मीरी नौजवान आतंकवादी संगठनों में शामिल हुए थे। यह पिछले छह सालों में सर्वाधिक संख्या थी। साल 2010 में यह संख्या 54 थी और साल 2011 में यह घटकर 23, साल 2012 में 21 और साल 2013 में 16 रह गयी थी।

मंत्रालय के घुसपैठ से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक 115 आतंकवादियों ने इस साल जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पार कर घुसपैठ की कोशिश की है और इनमें से 19 आतंकवादी घुसपैठ में कामयाब भी रहे जबकि पिछले साल घुसपैठ की 370 कोशिशों में से 119 में आतंकवादियों को कामयाबी मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत