1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में सामने आए Coronavirus के 6,244 नये मामले, संक्रमण से 20 और मौत

केरल में सामने आए Coronavirus के 6,244 नये मामले, संक्रमण से 20 और मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 09:30 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 09:30 pm IST

केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 20 और मरीजों की मौत के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,066 पर पहुंच गई। वहीं संक्रमण के 6,244 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 3,08,140 हो गया।

6,244 fresh COVID-19 cases; 20 more deaths takes toll to 1,066 in Kerala- India TV Hindi
6,244 fresh COVID-19 cases; 20 more deaths takes toll to 1,066 in Kerala Image Source : KERALA

तिरुवनंतपुरम: केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 20 और मरीजों की मौत के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,066 पर पहुंच गई। वहीं संक्रमण के 6,244 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 3,08,140 हो गया। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एक बयान में बताया कि मृतकों में पांच माह का एक बच्चा और 90 साल का एक बुजुर्ग शामिल है। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 50,056 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। अब तक कुल 37,26,738 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि मलप्पुरम में कोविड-19 के 1,013 मामले, एर्नाकुलम में 793 मामले, कोझीकोड में 661 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि त्रिशूर में 581 मामले, तिरूवनंतपुरम में 581 मामले और कोल्लम में 551 मामले सामने आए हैं। संक्रमित लोगों में 36 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। फिलहाल 93,837 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

अब तक कुल 2,15,149 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में 2,78,989 लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। इनमें से 26,344 लोग अस्पतालों में और 2,52,645 लोग घरो में पृथक-वास में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत