
बांग्लादेश
बांग्लादेश का ज्यादातर हिस्सा भारतीय उपमहाद्वीप में नदियों के मुहाने पर स्थित है, जो सुंदरबन के नाम से जाना जाता है। ये मुहाने गंगा, ब्रम्हपुत्र, यमुना और मेघना नदियों के हैं, जो बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में अवस्थित हैं, जो ज्यादातर हिमालय से निकलती हैं। नदियों के तट लगातार कटने से यहां अक्सर बाढ़ आती है। यहां जलवायु परिवर्तन की वजह से बारिश बहुत ज्यादा होती हैं। 5 महीने के मानसून के दौरान बाढ़ के आने से हजारों लोग बेघर हो जाते हैं। यहां पानी हिमालय से आता है। अगर जलवायु परिवर्तन से हिमनद पिघलती है तो बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है।