
टॉरेस स्ट्रेट
टॉरेस स्ट्रेट आईलैंड्स पर लोग जब अक्सर सुबह उठते हैं, तो उन्हें अपने बेडरूम में ज्वार भाटे का पानी भरा दिखाई देता है। यहां के 274 आईलैंड्स में से कुछ तो डूब चुके हैं, और कुछ डूबने की कगार पर हैं।

सोलोमन द्वीपसमूह
प्रशान्त महासागर का सोलोमन द्वीपसमूह जलस्तर में वृद्धि के कारण अपना वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। 7 साल पहले फ्रेंच रिसर्चर्स की एक टीम ने बढ़ते समुद्री जलस्तर को चेक करने के लिए समुद्रतट पर एक मार्कर लगाया था जो आज पानी में डूब चुका है।

माइक्रोनेशिया:
टॉरेस स्ट्रेट और सोलोमन आईलैंड्स की तरह ही माइक्रोनेशिया भी अब विलीन होने कि कगार पर है। बढ़ते समुद्री जलस्तर की वजह से यहां के कई निवासी बेघर हो चुके है और तो और कब्रिस्तान तक भी पानी के अंदर डूब चुका हैं।

टूवालू:
हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रशांत महासागर में स्थित टुवालू एक पॉलिनेशियन द्वीप देश है, जिसका उच्चतम बिंदु समुद्रतल से 5 मीटर ऊपर है। इस साल मार्च में यहां चक्रवाती तूफान के बाद यहां के घर और फसलें तबाह हो गईं थी और यहां आपातकाल लागू कर दिया था।