1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेटा पिछले 2 सालों से 70 वर्षीय मां का कर रहा था बलात्कार

बेटा पिछले 2 सालों से 70 वर्षीय मां का कर रहा था बलात्कार

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 20, 2017 11:48 am IST,  Updated : Sep 20, 2017 11:48 am IST

बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनका 45 साल का बेटा पिछले करीब दो साल से शराब के नशे में उनके साथ कुकर्म कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक परिवार के बदनाम होने के डर से उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

Mother-Rape- India TV Hindi
Mother-Rape

बटाला: गुरदासपुर जिले के बटाला उप संभाग के एक गांव में दिल दहलाने वाला ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक बेटे ने ही कथित तौर पर बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि 70 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला ने बताया कि उसके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। वह अपने एक अविवाहित बेटे के साथ रहती हैं और बाकी बच्चों की शादी हो चुकी है और सब अलग-अलग रहते हैं। ये भी पढ़ें: कोलकाता की रैली में मौलाना की धमकी, 'हम 72 भी होते हैं तो लाखों का जनाजा निकाल देते हैं'

बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनका 45 साल का बेटा पिछले करीब दो साल से शराब के नशे में उनके साथ कुकर्म कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक परिवार के बदनाम होने के डर से उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

हालांकि जब उन्होंने अपनी एक बेटी को यह सब बताया तो परिवार ने पुलिस के पास जाने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत