1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक पुलिस ने Lockdown में एंबुलेंस को भी नहीं दिया रास्ता, महिला की मौत

कर्नाटक पुलिस ने Lockdown में एंबुलेंस को भी नहीं दिया रास्ता, महिला की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 07:09 pm IST

केरल के कासरगोड से 70 वर्षीय बीमार महिला को नजदीक के मंगलुरु ले जा रही एक एंबुलेंस को कर्नाटक पुलिस ने तालापाडी सीमा पार करने की इजाजत नहीं दी, जिसके बाद रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

कासरगोड (केरल): केरल के कासरगोड से 70 वर्षीय बीमार महिला को नजदीक के मंगलुरु ले जा रही एक एंबुलेंस को कर्नाटक पुलिस ने तालापाडी सीमा पार करने की इजाजत नहीं दी, जिसके बाद रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग के परिवार ने बताया कि महिला कर्नाटक से ताल्लुक रखती थीं और कासरगोड में अपने बेटे के पास रहने के लिए आई थीं। उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें मंगलुरु के अस्पताल ले जाया जा रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार और एंबुलेंस के चालक की लाख मिन्नतों के बावजूद, पुलिस ने शनिवार को गाड़ी को सीमा पार करने की इजाजत नहीं दी और वाहन को वापस कर दिया। परिवार ने बताया कि वृद्ध महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर घर ले गए, लेकिन आज सुबह उनकी मौत हो गई। अधिकारियों से उनकी टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

महिला 14 मार्च को अपने बेटे के घर आई थी। दो दिन पहले, गंभीर रूप से बीमार एक व्यक्ति को मंगलुरु के अस्पताल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई और उनकी मौत हो गई। बिहार की एक महिला को पड़ोसी राज्य में अपने डॉक्टर के पास नहीं जाने दिया गया, जिस वजह से उसने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया।

कर्नाटक ने केरल के साथ लगती अपनी सीमा को सील कर दिया है। इस कारण सीमावर्ती गांवों के लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए मंगलुरु पर निर्भर हैं। इसके अलावा सब्जियों और अन्य जरूरी सामान ले जा रहे ट्रकों को सीमा पर ही रोक दिया गया है। इस बाबत मुख्यमंत्री पी विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत