1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 साल के बच्चे ने पीएम को लिखी चिट्ठी, तुरंत मिला जवाब

8 साल के बच्चे ने पीएम को लिखी चिट्ठी, तुरंत मिला जवाब

 Written By: Agency
 Published : Oct 15, 2015 04:28 pm IST,  Updated : Oct 15, 2015 07:01 pm IST

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के साथ-साथ बच्चों में भी खासे चर्चित है। अक्सर वो अपने कार्यक्रमों में किसी न किसी रुप में बच्चों से बात करते हैं और उनके साथ की गई बात पर

अभिनव की PM को लिखी हुई चिट्ठी

पीएम अंकल,

हमारे शहर के गोरागुंटपेल्या रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे क्रॉसिंग है। यहीं से हमारे स्कूल का रास्ता भी गुजरता है। यहां रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से एक फ्लाईओवर बन रहा है। पता नहीं कब से। लेकिन इसकी वजह से न सिर्फ लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है, बल्कि उनका टाइम भी खराब हो रहा है। मेरे जैसे कई बच्चों की पढ़ाई पर भी असर हो रहा है। क्योंकि इसकी वजह से जगह-जगह रेत, बजरी, मिट्टी वगैरह पड़ी रहती है। इससे अक्सर ट्रैफिक जाम हो जाता है। और हम लोग टाइम पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। हमें पता चला है कि रक्षा विभाग से जुड़े अफसर जरूरी मंजूरी नहीं दे रहे हैं। इसलिए फ्लाईओवर का काम पूरा होने में देरी हो रही है। प्लीज इस समस्या का हल निकालिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत