1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हवालात में हनीप्रीत बेहोश हो गई? जानें बाबा की लाडली हनी के 'गजनी' बनने का सच

हवालात में हनीप्रीत बेहोश हो गई? जानें बाबा की लाडली हनी के 'गजनी' बनने का सच

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2017 06:02 pm IST,  Updated : Oct 08, 2017 06:03 pm IST

हनीप्रीत की यादाश्त चली गई है और वो सबकुछ भूल गई है। पुलिस वाले के सवालों पर वो या तो चुप हो जाती है.. दीवारों की तरफ देखने लगती है या फिर कहती है कि उसे कुछ याद नहीं

honeypreet in jail- India TV Hindi
honeypreet in jail

नई दिल्ली: आज का वायरल बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की लाडली हनीप्रीत के बारे में एक हैरतअंगेज दावा है। सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि हनीप्रीत गजनी बन गई है। उसे भूलने की बीमारी हो गई है और उसकी यादाश्त चली गई है। हनीप्रीत पर पंचकुला में हुई हिंसा की साजिश का आरोप है। यही वजह है कि कोर्ट ने हनीप्रीत को पुलिस कस्टडी में भेजा है ताकि पुलिस की जांच पूरी हो सके लेकिन हनीप्रीत पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे रही है। हर सवाल पे वो या तो चुप हो जाती है या फिर कहती है मुझे कुछ याद नहीं।

क्या हनीप्रीत को गजनी फिल्म वाली बीमारी हो गई है?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हनीप्रीत की यादाश्त चली गई है और वो सबकुछ भूल गई है। पुलिस वाले के सवालों पर वो या तो चुप हो जाती है.. दीवारों की तरफ देखने लगती है या फिर कहती है कि उसे कुछ याद नहीं। हनीप्रीत के कहने पर ही पुलिस उसे बटिंडा लेकर गई लेकिन वहां पहुंचते ही उसने यू टर्न ले लिया और कहा कि उसे इस जगह के बारे में कुछ पता नहीं है।

सोशल मीडिया में ये भी दावा किया जा रहा है कि हनीप्रीत के साथ पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की है। पुलिस टॉर्चर की वजह से उसको ऐसा सदमा पहुंचा कि उसकी यादाश्त चली गई है। कभी ऐशोआराम की जिंदगी जीने वाली हनीप्रीत पिछले डेढ़ महीने से बेहद तनाव और परेशानी से गुजर रही है। बलात्कारी राम रहीम के साम्राज्य की मल्लिका ये सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही है इसलिए सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है और वो सबकुछ भूल गई है।

सोशल मीडिया के दावे हैरान करने वाले हैं। 38 दिनों के बाद जब वो दुनिया के सामने आई तब हनीप्रीत ने रो रो कर कहा था कि वो डिप्रेशन की शिकार हो गई है। उससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में उसने ये दावा किया था कि ड्रग माफिया से उसकी जान को खतरा है और अब पुलिस कस्टडी में यादाश्त खत्म हो जाने की बातें कह रही है।

क्या है हनीप्रीत की याददाश्त जाने का सच?

हमारे चैनल इंडिया टीवी की टीम ने जब पंचकुला में पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की तो वायरल खबर की हकीकत सामने आ गई। हमें ये जानकर हैरानी हुई कि हनीप्रीत से पुलिस साठ से ज्यादा सवाल पूछे लेकिन हनीप्रीत ने किसी भी सवाल का सही सही जवाब नहीं दिया। ज्यादातर सवालों पर चप्पी साध ली या फिर ये कहा कि उसे कुछ भी याद नहीं।

हमारी पड़ताल में ये पता चला कि हनीप्रीत ने राम रहीम की प्रोपर्टी, गुफा के अंदर होने वाली गतिविधियां और पंचकुला हिंसा से जुड़े सारे सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया। जब हनीप्रीत से पिछले 38 दिनों के बारे में पूछा गया.. उसके फोन और मदद करने वाले लोगों के बारे में पूछा गया तो हनीप्रीत ने साफ साफ कहा कि उसे कुछ याद नहीं.. मतलब साफ है कि वायरल खबर में सच्चाई है कि हनीप्रीत पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे रही है।

देखिए वीडियो-

क्या बाबा की लाडली पुलिस को गुमराह कर रही है?

हमने हनीप्रीत से पूछे गए सवालों और उसके जवाबों की छानबीन नए सिरे से शुरु की। हमें पता चला कि पूछताछ के दौरान हनीप्रीत ने कुछ सवालों के जवाब भी दिए। जब उससे गुफा के राज के बारे में पूछा गया, राम रहीम के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि गुफा का कोई राज नहीं है.. सारी बातें बेबुनियाद है। मतलब साफ है कि पुलिस जब बलात्कारी बाबा के काली करतूतों के बारे सवाल पूछती है तो उसे सबकुछ याद रहता है। जब उसके रिश्ते पर सवाल उठाया जाता है तो उसे सबकुछ याद रहता है लेकिन जैसे ही पंचकुला हिंसा से जुडे सवाल पूछे जाते हैं तो उसकी यादाश्त चली जाती है इसलिए ये शक होना लाजमी है कि कहीं बाबा की लाडली हनीप्रीत नया नाटक तो नहीं कर रही है।

हनीप्रीत के जानने वाले लोग उसे शातिर बता रहे हैं। हो सकता है कि ये लोग हनीप्रीत के विरोधी हैं इसलिए ऐसा कह रहे हैं लेकिन हमारी तहकीकात में एक नई बात सामने आई.. पूछताछ के दौरान वो गुस्सा हो जाती है। जब भी कोई हाथ पकड़ता है या उसे टच करता है तो वो चिल्लाने लगती है। वो पुलिस वालों से कहती है .. डोंट टच मी.. हमारी तहकीकात में ये साबित हो गया कि हनीप्रीत गजनी बनने का ड्रामा कर रही है। उसे सबकुछ याद है.. वो उन्हीं सवालों का जवाब देती है जिसका जवाब वो देना चाहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत