1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट में लावारिस कार मिलने से हड़कंप, तलाशी अभियान जारी

पठानकोट में लावारिस कार मिलने से हड़कंप, तलाशी अभियान जारी

 Written By: IANS
 Published : Dec 15, 2016 03:54 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 03:54 pm IST

उत्तरी पंजाब के पठानकोट के सीमावर्ती इलाके में गुरुवार को एक लावारिस कार मिलने और 4-5 लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Pathankot- India TV Hindi
Pathankot

चंडीगढ़: उत्तरी पंजाब के पठानकोट के सीमावर्ती इलाके में गुरुवार को एक लावारिस कार मिलने और 4-5 लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास भगवाल गांव के निवासियों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को तेज गति से आ रही काले रंग की मारुति ऑल्टो कार में चार-पांच लोग गांव के पास आए। ग्रामीणों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसमें सवार लोग उसे तेजी से खेतों की ओर ले गए और उकार को छोड़कर पैदल फरार हो गए। कार पर जम्मू एवं कश्मीर की नम्बर प्लेट है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कुछ ग्रामीणों ने कहा कि संदिग्ध लोगों ने जैसे ही सीमा की ओर भागने की कोशिश की, गोलीबारी की गई। पंजाब पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना समेत सुरक्षा एजेंसियों ने घटना के बाद उत्तरी पंजाब में पठानकोट के सीमा क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं।

पठानकोट जिला पुलिस प्रमुख राकेश कौशल ने बताया कि लावारिस कार भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक भगवाल गांव के पास बरामद हुई। कार की तलाशी ली गई, लेकिन उसमें कुछ खास बरामद नहीं हुआ। इससे पहले भी इस इलाके से पाकिस्तानी आतंकवादियों ने घुसपैठ की है। बताया जाता है कि पठानकोट स्थित वायुसेना के अड्डे पर इस साल दो जनवरी को हुए हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों ने भी भारत में घुसने के लिए इसी सेक्टर का इस्तेमाल किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत