1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अफगानिस्तान: हवाई हमले में ISIS के 12 आतंकी ढेर

अफगानिस्तान: हवाई हमले में ISIS के 12 आतंकी ढेर

 Written By: IANS
 Published : Dec 13, 2016 11:43 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 11:43 pm IST

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकियों के गुट पर हवाई हमले में मंगलवार को 12 आतंकी ढेर हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Airstrike- India TV Hindi
Airstrike Image Source : AP

काबुल: अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकियों के गुट पर हवाई हमले में मंगलवार को 12 सशस्त्र आतंकी ढेर हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

(देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सरकारी अधिकारी अत्ताउल्ला खोगियानी ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों के एक मानव रहित विमान (ड्रोन) ने नांगरहार प्रांत के अचिन जिला स्थित आईएस के ठिकानों पर निशाना साधा। इस हमले में 12 आतंकी मारे गए और दो घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों में कोई हताहत नहीं हुआ है। नांगरहार प्रांत में सक्रिय आईएस आतंकियों की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत