1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अम्फान और निसर्ग के बाद अब भारत पर मंडराया एक और तूफान का खतरा, 10 जून को होगी जबर्दस्त बारिश

अम्फान और निसर्ग के बाद अब भारत पर मंडराया एक और तूफान का खतरा, 10 जून को होगी जबर्दस्त बारिश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2020 08:50 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 11:27 pm IST

अम्फान और अरब सागर में आए निसर्ग तूफान के बाद एक और चक्रवाती तूफान भारत की ओर बढ़ रहा है।

Cyclone in India- India TV Hindi
Cyclone in India Image Source : AP

कोरोना संकट के बीच देश में प्राकृतिक आपदाओं का दौर भी जारी है। पिछले एक महीने में बंगाल की खाड़ी में आए अम्फान और अरब सागर में आए निसर्ग तूफान के बाद एक और चक्रवाती तूफान भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान भारत की दशाएं पैदा हो रही हैं। अगले हफ्ते यह तूफान भारत के पूर्व तट की ओर आगे बढ़ेगा। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभागके अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र की परिस्थितियां पैदा हो रही हैं। 8 जून के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के पूर्वी हिस्सों में एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है। निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से ओडिशा में 10 जून से भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि पिछले महीने बंगाल की खाड़ी में अम्फान तूफान उठा था। इस तूफान ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही लाई थी। मौसम विभाग ने इसे 21 साल में आया सबसे भयंकर चक्रवात माना था। 1999 में आए तूफान के बाद यह पहला सुपर साइक्लोन था। 

इसके बाद जून के पहले हफ्ते में अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान निसर्ग ने काफी तबाही मचाई। 2 जून को इस तूफान की वजह से महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। यह तूफान मुंबई भी पहुंचा और कई घरों पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। पिछले सवा सौ सालों में मुंबई आया यह सबसे भयंकर तूफान था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत