1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अखिलेश का UP और बादल का PUNJAB, महिलाओं के लिए UNSAFE

अखिलेश का UP और बादल का PUNJAB, महिलाओं के लिए UNSAFE

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2016 06:18 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 06:18 pm IST

दिल्ली के बाद अब UP और पंजाब भी नही हैं लड़कियों के लिए सुरकक्षित,एक ही दिन मे दो अलग-अलग जगह की वारदाते सामने आई।

rape case- India TV Hindi
rape case

मोगा/मुजफ्फरनगर: दिल्ली के बाद अब UP और पंजाब भी नही हैं लड़कियों के लिए सुरकक्षित,एक ही दिन मे दो वारदाते सामने आई।

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार

मुजफ्फरनगर मे एक व्यक्ति ने मुजफ्फरनगर के किदवई नगर इलाके में आठ वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार किया और उसे जान से मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने आज बताया कि लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की वजह से तनाव बढ़ने के कारण इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

सर्किल अधिकारी तेजबीर सिंह ने बताया कि पीडि़ता के परिवार ने आरोप लगाया है कि 22 वर्षीय तनजीम अहमद कल नाबालिग लड़की को उस समय अपने साथ लेकर चला गया था जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी और नजदीक के एक स्थान पर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब तनजीम ने नाबालिग को एक पत्थर से जान से मारने की कोशिश की तब स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तनजीम को पकड कर उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पंजाब मे दो लोगों ने नाबालिग लड़की से बलात्कार

जीटी रोड पर फ्रेंड्स कालोनी की ओर जा रही 16 वर्षीय लड़की के साथ कल दो व्यक्तियों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की को जबरन पकड़कर एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां उन्होंने उसका बलात्कार किया और फिर उसे वहां छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोग लड़की को पास के एक अस्पताल ले गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया और दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण कानून के संबंद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत