1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम रहीम के बाद अब मुश्किल में फलाहारी बाबा, एक लड़की से यौन शोषण का आरोप

राम रहीम के बाद अब मुश्किल में फलाहारी बाबा, एक लड़की से यौन शोषण का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 21, 2017 08:11 am IST,  Updated : Sep 21, 2017 11:39 am IST

फलाहारी बाबा का अलवर में कई सौ एकड़ में आश्रम फैला है। इस बाबा का 'दिव्य आश्रम' के नाम से स्कूल और राजस्थान में कई धर्मशाला भी है। फलाहारी बाबा के देश-विदेश में लाखों अनुयायी हैं। बाबा पर यौन शोषण का जो आरोप लगा है, वो कभी सामने नहीं आ पाता, लेकिन लड

falahari-baba- India TV Hindi
falahari-baba

नई दिल्ली: बलात्कारी बाबा राम रहीम के कारनामों के खुलासे के बाद अब राजस्थान के अलवर में एक नए बाबा की करतूतें सामने आई है। यौन शोषण के आरोप फलाहारी बाबा के नाम से मशहूर जगदगुरू की उपाधि रखने वाले बाबा पर लगे हैं। वैसे तो इनका नाम जगदगुरू रामानुजाचार्य़ स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचारी है लेकिन ये सिर्फ फलाहार पर ही जिंदा हैं इसलिए भक्तों के बीच फलाहारी बाबा ही पुकारे जाते हैं। एक लड़की ने जब से यौन शोषण का आरोप लगाया है इनके दिव्य आश्रम में सन्नाटा पसरा है। ये भी पढ़ें: ‘तीन दिन बाद यानी 23 सितम्बर को धरती से टकराएगा ग्रह, वो होगा विनाश का दिन’

फलाहारी बाबा अस्पताल के बिस्तर पर पड़े हैं। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं और पुलिस अस्पताल के बाहर खड़ी है। बाबा की तबीयत ठीक हो तो पूछताछ करें। जिस लड़की ने बाबा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है वो है तो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली, लेकिन जयपुर में रहकर कानून की पढ़ाई कर रही थी इसलिए मामला बिलासपुर होते हुए अलवर पहुंचा। आरोप है कि रक्षा बंधन के दिन बाबा ने लड़की को अपना गुलाम बनाना चाहा था। आश्रम में उसकी आत्मा तक को नोंच डालने की कोशिश हुई थी।

फलाहारी बाबा का अलवर में कई सौ एकड़ में आश्रम फैला है। इस बाबा का 'दिव्य आश्रम' के नाम से स्कूल और राजस्थान में कई धर्मशाला भी है। फलाहारी बाबा के देश-विदेश में लाखों अनुयायी हैं। बाबा पर यौन शोषण का जो आरोप लगा है, वो कभी सामने नहीं आ पाता, लेकिन लड़की का कहना है कि राम रहीम की हालत देखकर उसे हौसला मिला।

इस आश्रम में लड़की के परिवारवालों का आना जाना पुराना है। जयपुर हाईकोर्ट में लड़की को नौकरी मिली थी तो आशीर्वाद लेने अलवर के आश्रम आई थी लेकिन आशीर्वाद के नाम पर बाबा फलाहार ने हरि ओम हरि कहकर लड़की की जिंदगी खराब कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत