1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 साल बाद अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों का आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

8 साल बाद अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों का आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2016 05:12 pm IST,  Updated : Jun 20, 2016 05:12 pm IST

अहमदाबाद: गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने अहमदाबाद में 2008 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में वांछित कथित सिमी आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने एक बयान में बताया कि गुप्त सूचना मिलने

arrest- India TV Hindi
arrest

अहमदाबाद: गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने अहमदाबाद में 2008 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में वांछित कथित सिमी आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है।

एटीएस ने एक बयान में बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर एटीएस के अधिकारियों ने पेशे से रिक्शा चालक नासिर रंगरेज (38) को कल कर्नाटक के बेलगाम में खड़े बाजार मार्ग स्थित उसके घर से पकड़ा और आज सुबह उसे यहां लाया गया।

जिन अधिकारियों ने उसे पकड़ा, उनके मुताबिक रंगरेज गुजरात में गोधरा बाद के दंगों में मारे गए मुस्लिमों का बदला लेने के इरादे से इंडियन मुजाहिदीन और स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) द्वारा रची गई इस बड़ी साजिश का हिस्सा था।

बयान के अनुसार, शहर में विस्फोट करने से पहले रंगरेज ने सिमी और आईएम से संबंद्ध अन्य कई आरोपियों के साथ मिलकर दंगों का बदला लेने के इरादे से गुजरात के पावागढ़, मध्य प्रदेश के खंडवा और केरल के वाघामोन में मुस्लिम लोगों की भर्ती की थी।

इसके अनुसार, रंगरेज सिमी का सदस्य था जो वाघामोन के आतंकी शिविर में युवाओं को प्रशिक्षण मुहैया कराने के काम में शामिल था। इन प्रशिक्षण सत्रों के दौरान इन आरोपियों ने अहमदाबाद में विस्फोट करने की साजिश रची थी। इन आरोपियों का नेतृत्व आईएम संस्थापक सफदर नागोरी और यासीन भटकल ने किया था। एटीएस के सब इंस्पेक्टर सी आर यादव के मुताबिक, बम लगाने के लिए रंगरेज कभी अहमदाबाद नहीं आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत