1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिरयानी पार्टी करते दिखे भूख हड़ताल पर बैठे AIADMK नेता, वायरल हुईं तस्‍वीरें

बिरयानी पार्टी करते दिखे भूख हड़ताल पर बैठे AIADMK नेता, वायरल हुईं तस्‍वीरें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2018 02:43 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 02:43 pm IST

कैमरों में कैद हुई तस्वीरों में वेल्लोर में एआईएडीएमके के कुछ नेता बिरयानी खाते दिख रहे हैं, जबकि कोयंबटूर और सलेम में पार्टी के कई नेता शराब तक पीते नजर आए। भूख हड़ताल के नाम पर इस तरह नेताओं की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

AIADMK cadres seen eating biryani, consuming liquor during one-day hunger strike- India TV Hindi
बिरयानी पार्टी करते दिखे भूख हड़ताल पर बैठे AIADMK नेता, वायरल हुईं तस्‍वीरें

नई दिल्ली: कावेरी प्रबंधन बोर्ड का गठन नहीं करने के विरोध में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) के लिए शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई है। दरअसल इन नेताओं ने भूख हड़ताल के दौरान ही लंच ब्रेक ले लिया। भूख हड़ताल के दौरान पार्टी करते इन नेताओं की तस्वीरें सामने आई हैं। एआईएडीएमके ने मंगलवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल का ऐलान किया था।

कैमरों में कैद हुई तस्वीरों में वेल्लोर में एआईएडीएमके के कुछ नेता बिरयानी खाते दिख रहे हैं, जबकि कोयंबटूर और सलेम में पार्टी के कई नेता शराब तक पीते नजर आए। भूख हड़ताल के नाम पर इस तरह नेताओं की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही ये भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये सिर्फ खुद के राजनीतिक फायदे के लिए भूख हड़ताल कर रहे थे। मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम खुद भूख हड़ताल में शामिल हुए थे।

AIADMK cadres seen eating biryani, consuming liquor during one-day hunger strike
बिरयानी पार्टी करते दिखे भूख हड़ताल पर बैठे AIADMK नेता, वायरल हुईं तस्‍वीरें

एआईएडीएमके के एक दिन के अनशन के अलावा मंगलवार को कई मजदूर संगठनों ने एक दिन के तमिलनाडु बंद का भी आह्वान किया है। इसकी वजह से पूरे तमिलनाडु में लगभग 21 लाख दुकानें बंद रहीं। टीटीवी दिनाकरण ने त्रिची एयरपेर्ट तक किसानों के साथ एक मार्च निकाला। दिनाकरण ने हाल ही में अम्मा मुनेत्र कझगम नामक नई पार्टी बनाई है। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने 5 अप्रैल को तमिलनाडु बंद का ऐलान किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत