1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली से कोलकाता जा रहा एयर इंडिया का विमान पक्षी से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली से कोलकाता जा रहा एयर इंडिया का विमान पक्षी से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 24, 2017 01:25 pm IST,  Updated : Apr 24, 2017 01:25 pm IST

दिल्ली से कोलकाता जा रहा एयर इंडिया का विमान संख्या AI401 से एक पक्षी टकरा गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एयर इंडिया का ये विमान कोलकाता एयरपोर्ट के हवाई अड्डे पर लैंड करने वाला था। इस टक्कर के कारण विमान का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है।

air india- India TV Hindi
air india

कोलकाता: दिल्ली से कोलकाता जा रहा एयर इंडिया का विमान संख्या AI401 से एक पक्षी टकरा गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एयर इंडिया का ये विमान कोलकाता एयरपोर्ट के हवाई अड्डे पर लैंड करने वाला था। इस टक्कर के कारण विमान का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

पक्षी टकराने के बाद पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित लैंड कर दिया। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रवक्ता ने बताया कि विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 254 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत