1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे के बीच यूके से 250 पैसेंजर्स को लेकर आई Air India की फ्लाइट

कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे के बीच यूके से 250 पैसेंजर्स को लेकर आई Air India की फ्लाइट

 Reported By: IANS
 Published : Jan 08, 2021 02:31 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 02:31 pm IST

ब्रिटेन और भारत के बीच उड़ान सेवा शुक्रवार से दोबारा शुरू होने के बाद एयर इंडिया ने 250 से अधिक यात्रियों को लेकर लंदन से उड़ान भरी।

Air India Flight- India TV Hindi
कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे के बीच यूके से 250 पैसेंजर्स को लेकर आई Air India की फ्लाइट Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: ब्रिटेन और भारत के बीच उड़ान सेवा शुक्रवार से दोबारा शुरू होने के बाद एयर इंडिया ने 250 से अधिक यात्रियों को लेकर लंदन से उड़ान भरी। ये उड़ान ऐसे समय में भरी गई जब ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन का पता चला है। एआई-112 फ्लाइट यूके से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरी। विशेष उड़ानों का संचालन सख्त निगरानी में किया गया।

नवीनतम सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, यूके से आने वाले सभी यात्रियों को ब्रिटेन के साथ-साथ भारत में भी आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना अनिवार्य है।

एक ट्वीट में, दिल्ली हवाई अड्डे ने कहा, यात्रियों को उनकी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के आगमन के अनुमानित समय और घरेलू उड़ानों के प्रस्थान के समय के बीच कम से कम 10 घंटे का अंतर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत