1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आलोक वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच सुनवाई करेगी

आलोक वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच सुनवाई करेगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2018 10:03 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 12:01 am IST

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक आलोक कुमार वर्मा को अधिकार वापस लेकर उन्हें छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

Supreme court- India TV Hindi
Supreme court

नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई )के निदेशक आलोक कुमार वर्मा को अधिकार वापस लेकर उन्हें छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। वर्मा ने अपनी याचिका में केंद्र की ओर से उन्हें छुट्टी पर भेजे जाने तथा अंतरिम प्रभार 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के ओडिशा कैडर के अधिकारी तथा एजेंसी के संयुक्त निदेशक एम नागेश्वर राव को सौंपे जाने के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है। 

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एस के कौल एवं जस्टिस के एम जोसेफ की पीठ वर्मा की याचिका पर सुनवाई करेगी। एक गैर सरकारी संगठन ‘कामन कॉज’ ने भी गुरूवार को याचिका दायर कर जांच एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की। 

आलोक वर्मा ने अपनी याचिका कल दायर की थी। उनकी याचिका पर सुनवाई गैर सरकारी संगठन की याचिका के साथ ही होगी। जांच एजेंसी के निदेशक ने अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि एजेंसी के प्रमुख और विशेष निदेशक को छुट्टी पर भेजने के अलावा संवेदनशील मामलों की जांच कर रहे अधिकारियों को भी बदल दिया गया है। 

न्यायालय में वर्मा का पक्ष रखने वाले अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने बुधवार को तत्काल सुनवाई की मांग की और उल्लेख किया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग ने कल सुबह छह बजे वर्मा के अधिकार वापस लेने का फैसला किया । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत