1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘मैं देश से भागा नहीं, कानून का पालन करूंगा’

‘मैं देश से भागा नहीं, कानून का पालन करूंगा’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 11, 2016 07:47 am IST,  Updated : Mar 11, 2016 07:47 am IST

बैंकों से 9000 करोड़ का लोन लेकर अचानक देश छोड़ने वाले बिजनेसमैन विजय माल्या ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वह भगोड़े नहीं है।

vijay mallya- India TV Hindi
vijay mallya

नई दिल्ली: बैंकों से 9000 करोड़ का लोन लेकर अचानक देश छोड़ने वाले बिजनेसमैन विजय माल्या ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वह भगोड़े नहीं है। उन्होंने कहा कि वह एक अंतरराष्ट्रीय कारोबारी हैं और अक्सर विदेश यात्राएं करते रहते हैं।

किंगफिशर पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। बैंकों ने इस कर्जे की वसूली तक सुप्रीम कोर्ट से उनके देश छोड़ने पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। हालांकि इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के पूछने पर अटॉर्नी जनरल ने बताया था माल्या 2 मार्च को ही देश छोड़ चुके हैं।

इस खबर के बाद उनके देश से भागने की अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि उन्होंने इन खबरों के बकवास बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'एक भारतीय सांसद होने के नाते मैं देश के कानून का पूरा सम्मान करता हूं और इसका पालन करूंगा। हमारी न्याय व्यवस्था मजबूत और आदरणीय है। लेकिन मीडिया द्वारा कोई ट्रायल नहीं।'

विजय माल्या ने ट्वीट करके कहा, 'मैं एक सांसद हूं और मुझे कानून पर भरोसा है। हमारी कानून व्यवस्था मजबूत है और मैं उसका सम्मान करता हूं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत