1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरनाथ यात्रा चार अगस्त तक निलंबित, भारी बारिश का अनुमान

अमरनाथ यात्रा चार अगस्त तक निलंबित, भारी बारिश का अनुमान

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2019 07:27 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 07:29 pm IST

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने बुधवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के अनुमान के कारण अमरनाथ यात्रा चार अगस्त तक निलंबित रहेगी।

Amarnath Yatra suspended due heavy rain prediction- India TV Hindi
Amarnath Yatra suspended due heavy rain prediction Image Source : PTI

श्रीनगर: श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने बुधवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के अनुमान के कारण अमरनाथ यात्रा चार अगस्त तक निलंबित रहेगी। एसएएसबी के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘खराब मौसम, पत्थरों के गिरने और भूस्खलन के मद्देनजर खासतौर से जम्मू क्षेत्र में यात्रा चार अगस्त 2019 तक निलंबित रहेगी।’’ 

उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है जिससे जम्मू और श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खासतौर से रामबन और बनिहाल के बीच भूस्खलन हो सकता है और पत्थर गिर सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि हाल ही में भारी बारिश के कारण बालटाल से पहलगाम तक का रास्ता फिसलन भरा हो गया है तथा आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। 

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर बुधवार को यात्रा निलंबित कर दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत