Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुषमा स्वराज के नाम पर अम्बाला सिटी बस अड्डे का नाम रखा जाएगा

सुषमा स्वराज के नाम पर अम्बाला सिटी बस अड्डे का नाम रखा जाएगा

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jan 24, 2020 09:12 pm IST, Updated : Jan 24, 2020 09:12 pm IST

हरियाणा सरकार ने अंबाला नगर बस अड्डे का नाम बदलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

Ambala City bus stand Sushma Swaraj- India TV Hindi
Ambala City bus stand to be renamed after Sushma Swaraj

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अंबाला नगर बस अड्डे का नाम बदलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रस्ताव को प्रभाव में लाने की मंजूरी दे दी है। 

उन्होंने बताया कि अंबाला नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि सुषमा स्वराज के नाम पर बस अड्डे का नाम रखा जाए। शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘ अंबाला की रहने वाली सुषमा स्वराज जी देश की एक प्रमुख राजनीतिज्ञ थीं।’’

उन्होंने कहा कि दिवंगत केंद्रीय मंत्री की जयंती 14 फरवरी को बस स्टैंड का नाम बदल दिया जाएगा। भारत की विदेशी कूटनीति में मानवीय दृष्टिकोण लाने वाली दिग्गज भाजपा नेता का पिछले साल 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement