
अनंत अंबानी ने कैसे कम किया वजन?
हैरानी की बात ये है कि अनंत ने वजन कम करने के लिए किसी सर्जरी की मदद नहीं ली। नेचुरल तरीकों से मोटापे पर काबू पाया और ऐसा करने में उन्हें 18 महीने लगे। खतरा ये भी था कि अगर अनंत जल्दी जल्दी अपना मोटापा कम करते तो इसका प्रभाव उनके इम्यून सिस्टम पर पड़ता लेकिन उन्हें स्टेप बाइ स्टेप वजन कम किया। औसतन उन्होंने एक महीने में छह किलो वजन कम किया और इसका साइड इफेक्ट उनकी सेहत पर भी नहीं पडा।
अनंत के इस फिट लुक के पीछे उनकी कड़ी और लगातार मेहनत भी है। वो रोज पैदल चले, औसतन 21 किलोमीटर वो रोज पैदल चले। उन्होंने zero-sugar, low-carb diet ली। इसके अलावा योगा, वेट ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग और हाई इन्टेनसिटी कार्डियो की जिससे उनके शरीर का आकार कम होता चला गया। सूत्रों के मुताबिक अनंत ने ये सब एक अमेरिकी ट्रेनर के देखरेख में किया।
कहां से शुरू हुई मोटापे की शुरूआत?
बचपन में अनंत chronic asthma से पीड़ित थे। इलाज में इस्तेमाल दवाओं से उनका वजन बढ़ गया था। डॉक्टरों ने कहा कि उनका वजन कम होना खतरनाक भी हो सकता है लेकिन अपने स्वास्थ्य के लिए अपने समर्पण की वजह से अनंत आज फिट नजर आ रहे हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-