1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 18 महीने में 108 किलो वजन घटाया, अनंत अंबानी का कैसे हुआ कायापलट?

18 महीने में 108 किलो वजन घटाया, अनंत अंबानी का कैसे हुआ कायापलट?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2016 08:08 pm IST,  Updated : Apr 10, 2016 08:11 pm IST

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को अब आप एक नए अंदाज में देखेंगे। वजनदार अनंत का अब कायाकल्प हो गया है, वो अब इतने स्लिम हो गए हैं कि पहचान में नहीं

anant ambani- India TV Hindi
anant ambani

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को अब आप एक नए अंदाज में देखेंगे। वजनदार अनंत का अब कायाकल्प हो गया है, वो अब इतने स्लिम हो गए हैं कि पहचान में नहीं आ रहे हैं। अनंत ने 18 महीनों में अपना 108 किलो वजन किया। वजन में इस रिकॉर्ड कमी से लोग हैरान हैं। अनंत ने कड़ी मेहनत और इच्छाशक्ति से अपना वजन कम किया है। सोशल मीडिया पर अनंत का स्लिम लुक छाया हुआ है।

लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं है कि कैसे एक नौजवान ने बिना ऑपरेशन सिर्फ अपनी इच्छा शक्ति की बदौलत 18 महीने में 108 किलो वजन कम कर लिया है।  मजबूत इच्छाशक्ति, हौसला, मेहनत और चाहत, ये वो शब्द हैं जो अब 21 साल के अनंत अंबानी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। देश के सबसे बडे उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की चर्चा 18 महीने पहले तक उनके भारी भरकम शरीर और मोटापे की वजह से होती थी लेकिन 18 महीने बाद आज अनंत की नई पहचान है। अनंत ने अपने विल पावर  से करीब 108 किलो वजन कम किया है।

sachin and anant
sachin and anant

अंबानी के बेटे की हैरान करने वाली कहानी

शनिवार को मुंबई इंडियन्स और पुणे सुपरजाइंट्स के बीच ओपनिंग मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल के इस मैच के दौरान अनंत अंबानी का ये नया लुक चर्चा में था। अनंत ने सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीर खिंचाई और सचिन के साथ उनकी ये तस्वीर कुछ ही घंटों में हिट हो गई। सोशल मीडिया में इस तस्वीर को अब तक लाखों बार शेयर किया जा चुका है। 21वे जन्मदिन पर अनंत के नए लुक की फोटो IPL कमिशनर राजीव शुक्ला ने ट्वीट की। हर फोटो के साथ बस यही चर्चा कि अनंत अंबानी ने कैसे 108 किलो वजन कम कर लिया। अनंत अंबानी अपने नए लुक में बेहद चुस्त दुरुस्त और फिट नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर नई ताजगी है, और पूरा शरीर टोन्ड नजर आ रहा है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए अनंत अंबानी ने कैसे कम किया अपना वजन ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत