1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब चूहों ने उड़ाए 10 लाख के गहने, CCTV देख कर बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार-VIDEO

जब चूहों ने उड़ाए 10 लाख के गहने, CCTV देख कर बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार-VIDEO

 Reported By: T Raghavan Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 30, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 04:15 pm IST

ज्वैलरी शॉप के मालिक ने कर्मचारियों से पूछा कि आखिर 10 लाख के गहने कहां गए? रात में शॉप बंद करने से पहले सारे गहने शॉप पर ही थे। रात में 10 लाख के गहने गायब हो गए। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

चूहे ने उड़ाए 10 लाख के गहने- India TV Hindi
चूहे ने उड़ाए 10 लाख के गहने Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के तुमकुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नामी ज्वेलरी शॉप से ​​रातों-रात 10 लाख रुपये के हीरे और सोने के गहने गायब हो गए, जांच की गई तो पता चला कि न तो शो रूम के स्टॉफ ने ये चोरी की है और न ही किसी कस्टमर ने गहनों पर हाथ साफ किया है। सवाल उठा कि फिर गहने कैसे गायब हो गए? 

CCTV फुटेज देखने के बाद मालिक को मिली बड़ी राहत

चोरी का राज तब खुला जब CCTV फुटेज देखी गई। पता चला कि गहने किसी इंसान ने नहीं चुराए बल्कि चूहों ने चुराए थे। ये घटना किसी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा रोमांचक है। हर कोई इस घटना का जिक्र कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ज्वैलरी शॉप के मालिक को बड़ी राहत मिली।

न ही शटर टूटा और न ही अंदर आने के किसी आने के निशान

रात बीतने और सुबह होने तक एक नामी ज्वैलरी शॉप से ​​लाखों रुपये के हीरे और सोने के गहने गायब हो गए। इससे ज्वेलरी शॉप में हड़कंप मच गया। दुकान का शटर टूटा हुआ नहीं था और बाहर से किसी के अंदर आने का कोई निशान भी नहीं मिला। 

आनन-फानन में जब CCTV फुटेज देखी गई तो पूरे मामले का असली राज सामने आया। यह घटना तुमकुर शहर में कैल्टेक्स सर्कल के पास स्थित 'विश्वास ज्वैलरी शॉप' में हुई।

हीरे और सोने के गहने गायब

सुबह जब दुकान की जांच की गई, तो वहां से 50 ग्राम से ज्यादा वजन के हीरे और सोने के गहने गायब मिले। हार और अंगूठियों समेत लगभग 10 लाख रुपये की कीमत के गहने गायब होने से मालिक और स्टाफ परेशान हो गए।

चोरी का शक होने पर, पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने से पहले स्टाफ ने स्टोर का CCTV फुटेज चेक किया। फुटेज देखकर मालिक और स्टाफ हैरान रह गए।

कीमती गहनों को चूहे ने बिल में किया जमा

CCTV फुटेज में एक चूहे को दुकान के अंदर चुपचाप घूमते हुए देखा गया। बाद में वही चूहा सोने के गहनों को खींचकर ले जाते हुए कैमरे में कैद हो गया। चूहे ने लगभग 10 लाख रुपये कीमत के हीरे जड़े सोने के गहने झपट लिए और उन्हें अपने बिल में जमा कर दिया।

बिल को खोदने के बाद मिली गायब ज्वैलरी

ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों ने  बिल का पता लगाया जिसमें वह घुसा था। बाद में जब बिल खोदा गया, तो वहां गायब हुई ज्वेलरी मिल गई। चूहे ने अपने बिल में 10 अंगूठियां और 2 हार जमा कर रखे थे। ज्वेलरी सुरक्षित वापस मिलने पर दुकान के मालिक और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें: 

'महिला ट्रेनी IPS के बाल खींचे और गला भी दबाया', यौन उत्पीड़न के आरोपी ट्रेनी IPS उदय कृष्णा रेड्डी हिरासत में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत