नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को नरेंद्र मोदी सरकार में जगह दी गई है। अमित शाह ने राजनाथ सिंह के बाद शपथ ली। अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।
Related Stories
1984-1985 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाली अमित शाह ने एक आम कार्यकर्ता की तरह अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। अमित शाह साल 1997 में सरखेज विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर गुजरात विधानसभा पहुंचे। अमित शाह ने गुजरात सरकार में साल 2003 से 2010 तक कैबिनेट में गृहमंत्रालय का जिम्मा संभाल चुके हैं।
अमित शाह को साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 71 लोकसभा सीटें जीताने का भी क्रेडिट दिया जाता है। 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को मात देने और बंगाल में भाजपा के बड़ी ताकत बनकर उभरने में उनकी रणनीति कारगर साबित हुई।