1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमित शाह 40 मिनट तक फंसे रहे लिफ्ट में, सीआरपीएफ ने निकाला

अमित शाह 40 मिनट तक फंसे रहे लिफ्ट में, सीआरपीएफ ने निकाला

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2015 11:48 pm IST,  Updated : Aug 21, 2015 11:48 pm IST

पटना: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और तीन वरिष्ठ नेता करीब 40 मिनट तक यहां राजकीय गेस्ट हाउस में लिफ्ट में फंसे रहे जिसके कारण सुरक्षाकर्मियों और पार्टी के अधिकारियों को काफी परेशानी की स्थिति का

अमित शाह 40 मिनट तक फंसे...- India TV Hindi
अमित शाह 40 मिनट तक फंसे रहे लिफ्ट में

पटना: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और तीन वरिष्ठ नेता करीब 40 मिनट तक यहां राजकीय गेस्ट हाउस में लिफ्ट में फंसे रहे जिसके कारण सुरक्षाकर्मियों और पार्टी के अधिकारियों को काफी परेशानी की स्थिति का सामना करना पड़ा । बाद में सीआरपीएफ ने शाह एवं अन्य लोगों को बाहर निकाला।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने कहा, कल रात साढे ग्यारह बजे लिफ्ट दो मंजिलों के बीच फंस गई और इसके धातु का दरवाजा जाम हो गया। ऐसी आपात स्थिति से निपटने में कोई लिफ्ट परिचालक या व्यक्ति सक्षम नहीं था। लिफ्ट में फंसे लोगों का मोबाइल भी रेंज से बाहर प्रदर्शित हो रहा था।

यह घटना तब घटी जब शाह, राज्य के प्रभारी भूपेन्द्र यादव, सचिव नागेन्द्रजी और महासचिव सुदान सिंह एवं सुरक्षाकर्मियों के साथ राजकीय गेस्ट हाउस में भूतल से पहली मंजिल पर जा रहे थे ।

शाह समेत लिफ्ट में फंसे लोगों को सीआरपीएफ कर्मियों ने बचाया जो वहां जेड प्लस सुरक्षा कवर के हिस्से के तौर पर वहां मौजूद थे। इन्हें स्टील के दरवाजे को तोड़कर शाह एवं उसमें फंसे अन्य नेताओं को बाहर निकालना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत