1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आन्ध्र प्रदेश: फसल खराब न हो इसलिए किसान ने खेत में लगाया सनी लियोनी का बिकनी पोस्टर

आन्ध्र प्रदेश: फसल खराब न हो इसलिए किसान ने खेत में लगाया सनी लियोनी का बिकनी पोस्टर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2018 09:40 am IST,  Updated : Feb 14, 2018 10:37 am IST

45 वर्षीय किसान ए चेंचू रेड्डी सनी लियोनी का प्रशंसक नहीं है उसने तो अपनी फसल को गांववालों की बुरी नजर से बचाने के लिए यह तरकीब अपनाई है।

Andhra-farmer-puts-up-Sunny-Leone-poster-to-keep-crop-safe- India TV Hindi
आन्ध्र प्रदेश: फसल खराब न हो इसलिए किसान ने खेत में लगाया सनी लियोनी का बिकनी पोस्टर

नई दिल्ली: देश के किसान अपनी फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए अजीबोगरीब तरीके या यूं कहें कि टोटके आजमाते रहते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला आया है आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से। यहां एक किसान ने अपनी फसल को लोगों की बुरी नजर से बचाने के लिए सनी लियोनी का बिकनी पहने एक पोस्टर लगा दिया है। अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार पोस्टर में सनी लाल बिकनी में नजर आ रही हैं जो पोस्टर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। मामला नेल्लोर जिले के बांदा किंदी पाले गांव का है। पोस्टर में तेलुगू भाषा लिखा है- ओरे, नानू चोसी इडावाकुरा मतलब हे, मुझसे जलन महसूस नहीं करना।

अखबार की खबर के अनुसार 45 वर्षीय किसान ए चेंचू रेड्डी सनी लियोनी का प्रशंसक नहीं है उसने तो अपनी फसल को गांववालों की बुरी नजर से बचाने के लिए यह तरकीब अपनाई है। इस अनोखे उपाय के बारे में किसान ने बताया कि इस साल उसके पास 10 एकड़ में अच्छी फसल है। इसी फसल को गांववालों और राहगीरों की बुरी नजर से बचाने के लिए उनका ध्यान भटकाने के लिए फसल के खेत में सनी लियोनी के लाल बिकनी वाले पोस्टर लगाए हैं

बता दें कि आमतौर पर देश में किसान अपनी फसल को पक्षियों और जानवरों से बचाने के लिए खेत में बांस लगाकर उसपर कपड़े लपेट देते हैं। यह ऐसा पहला मामला है जब किसी फेमस बॉलीवुड अभिनेत्रा का बिकनी पोस्टर फसल की सुरक्षा के लिए लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत