1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रोहित वेमुला के भाई और मां को नौकरी देगी आंध्र प्रदेश सरकार

रोहित वेमुला के भाई और मां को नौकरी देगी आंध्र प्रदेश सरकार

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 20, 2016 11:20 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 11:20 pm IST

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश सरकार ने आज कहा कि वह रविवार को आत्महत्या करने वाले हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला की मां और भाई को नौकरी की पेशकश करेगी। प्रदेश के सामाजिक कल्याण

rohit vemula- India TV Hindi
rohit vemula

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश सरकार ने आज कहा कि वह रविवार को आत्महत्या करने वाले हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला की मां और भाई को नौकरी की पेशकश करेगी।

प्रदेश के सामाजिक कल्याण मंत्री रावेला किशोर बाबू ने कहा कि सत्तारूढ़ तेलगूदेशम पार्टी ने परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की भी पेशकश की है। रावेला ने कहा, ‘पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने परिवार को पांच लाख रुपये की पेशकश की। और सरकार की ओर से हम रोहित के भाई को संविदा शिक्षक की नौकरी देंगे जो एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। हम रोहित की मां को भी उनकी योग्यता के हिसाब से उचित नौकरी देंगे।’

बाबू और पार्टी के कुछ नेताओं ने आज रोहित की मां से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। वहीं, केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें रोहित के सुसाइड का दुख है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये जाति का संघर्ष नहीं है, ये दलित छात्रों के झगड़े का मामला नहीं है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि छात्रों को सस्पेंड करने से लेकर हॉस्टल से बाहर रखने के फैसले में तक दलित टीचर और वॉर्डन शामिल रहे हैं। स्मृति ने कहा कि रोहित ने सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत