हैदराबाद: अभी तक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की ज्वाइंट राजधानी हैदराबाद थी, लेकिन अब आंध्र प्रदेश ने अपनी अगल राजधानी की घोषणा कर दी है। राज्य में अब तीन राजधानियां होंगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को विधानसभा में ऐलान किया कि “आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां होंगी। विशाखापत्तनम- एग्जीक्यूटिव कैपिटल, करनूल- ज्यूडिशियल कैपिटल और अमरावती- लेजिस्लेटिव कैपिटल होगी।”
Related Stories
तीन राजधानियों का क्या मतलब है?
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने एग्जीक्यूटिव, ज्यूडिशियल और लेजिस्लेटिव कैपिटल के तौर पर तीन अलग-अलग शहरों को चुना है। इसका मतलब है कि एग्जीक्यूटिव, ज्यूडिशियल और लेजिस्लेटिव क्षेत्र के काम तीन अलग-अलग शहरों में होंगी। जैसे- विशाखापत्तनम के एग्जीक्यूटिव राजधानी होने के कारण यहां सचिवालय होगा और तमाम विभागों के प्रमुखों के ऑफिस भी यहीं पर होंगे। वहीं, ज्यूडिशियल कैपिटल करनूल में हाई कोर्ट होगा और लेजिस्लेटिव कैपिटल अमरावती में विधानसभा होगी।