1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में ICU में 9 दिन के बच्चे को चूहों ने कुतरा

आंध्र प्रदेश में ICU में 9 दिन के बच्चे को चूहों ने कुतरा

 Written By: G. Ramakrishna
 Published : Aug 27, 2015 10:22 am IST,  Updated : Aug 27, 2015 10:25 am IST

गुंटूर: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में अस्पताल की लापरवाही से ICU में भर्ती 9 दिन के मासूम को चूहों ने कुतर डाला। चूहों ने उसके सीने में कुतर कर छेद कर दिया जिससे उसकी मौत

आंध्र प्रदेश: ICU में 9...- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश: ICU में 9 दिन के बच्चे को चूहों ने कुतरा

गुंटूर: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में अस्पताल की लापरवाही से ICU में भर्ती 9 दिन के मासूम को चूहों ने कुतर डाला। चूहों ने उसके सीने में कुतर कर छेद कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। दो दिन पहले शिकायत के बावजूद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था।

18 जुलाई को गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ था। 20 जुलाई को सर्जरी के बाद इसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

2 दिन पहले भी चूहे ने बच्चे के पैर को कुतरा था। शिकायत करने पर प्रशाशन ने कार्रवाई के नाम पर ICU में चूहेदानी रख दी थी। अस्पताल में मौजूद लोगों को उस वक्त इसकी भनक तक नहीं लगी, किसी ने नहीं देखा कि कैसे चूहे एक दुधमुंहे बच्चे की जान ले रहे हैं।

अस्पताल सुपरिटेंडेंट ने कमेटी बनाकर जांच के आदेश दे दिए है। आंध्र प्रदेश सरकार ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। राज्य के हेल्थ मिनिस्टर ने अस्पताल से रिपोर्ट भी तलब की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत