1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार की चपेट में आई आंध्र की महिला ने तोड़ा दम

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार की चपेट में आई आंध्र की महिला ने तोड़ा दम

 Reported By: IANS
 Published : Feb 20, 2021 06:52 am IST,  Updated : Feb 20, 2021 06:52 am IST

आंध्र प्रदेश में कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला में कुछ दिन पहले ही कोविड-19 वैक्सीन लगवाने वाली 58 वर्षीय आंगनवाड़ी शिक्षिका की मौत हो गई है।

कोरोना वैक्सीन लगवाने...- India TV Hindi
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बुखार की चपेट में आई आंध्र की महिला ने तोड़ा दम Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

पुलिवेंदुला (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश में कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला में कुछ दिन पहले ही कोविड-19 वैक्सीन लगवाने वाली 58 वर्षीय आंगनवाड़ी शिक्षिका की मौत हो गई है। पुलिवेंदुला के अहोबिलापुरम इलाके की निवासी टी. नारायणम्मा का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में एक पखवाड़े पहले कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई थी। वैक्सीन लगने के बाद दूसरे दिन ही नारायणम्मा को बुखार चढ़ गया था। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों ने जांच की गई तो उन्हें टाइफाइड बुखार पाया गया, जिसके बाद उन्हें कडप्पा के रिम्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, वह घर लौट आई, क्योंकि वह रिम्स में बुखार से उबर नहीं पाई थी। नारायणम्मा की गुरुवार रात घर लौटने के एक घंटे के भीतर मृत्यु हो गई। अब उनके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनकी मृत्यु इसलिए हुई है, क्योंकि वैक्सीन विफल रही है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद एक गांव की एक वॉलंटियर (स्वयंसेवक) पी. ललिता की मौत हो गई थी। सरकार की तरफ से मृतका के परिवार को मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये दिए गए हैं। आरोप है कि ललिता की मौत कोरोनावायरस वैक्सीन शॉट लेने के बाद आई जटिलताओं से हुई थी।

28 साल की ललिता ने आठ अन्य स्वयंसेवकों के साथ वैक्सीन शॉट लिया था और अन्य सभी को सिरदर्द और बुखार जैसे लक्षण दिखाई दिए, ललिता की हालत ज्यादा ही गंभीर हो गई। हालांकि वह दवा ले रही थी और घर पर ही रहती थी, लेकिन जल्द ही उसकी बीमारी से मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत