1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनिल देशमुख मामला: आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये की छुपी हुई आय का पता लगाया

अनिल देशमुख मामला: आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये की छुपी हुई आय का पता लगाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2021 11:27 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 11:27 pm IST

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके परिजनों से संबंधित संस्थानों पर हाल में छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये की ‘‘आय छिपाने’’ का पता लगाया है। 

अनिल देशमुख मामला: आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये की छुपी हुई आय का पता लगाया- India TV Hindi
अनिल देशमुख मामला: आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये की छुपी हुई आय का पता लगाया Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके परिजनों से संबंधित संस्थानों पर हाल में छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये की ‘‘आय छिपाने’’ का पता लगाया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता से जुड़े नागपुर स्थित एक न्यास में वित्तीय गड़बड़ियों का भी पता लगाया है जो तीन शैक्षणिक संस्थान चलाता है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा, “तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों से साफ पता चलता है कि 17 करोड़ रुपये की आय छुपाई गयी थी।” हालांकि, सीबीडीटी ने कहा कि 17 सितंबर को “नागपुर की एक प्रमुख सार्वजनिक हस्ती और उनके परिजनों के” नागपुर, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता स्थित 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई देशमुख के विरुद्ध की गई थी।

तलाशी के दौरान पाए गए कई बैंक लॉकरों पर निषेधात्मक आदेश लागू किया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री 71 वर्षीय देशमुख पर धन शोधन समेत अन्य मामले दर्ज हैं जिनकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत