1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अन्ना हजारे ने कोपारडी बलात्कार मामले में आरोपी के लिए मांगी सजा ए मौत

अन्ना हजारे ने कोपारडी बलात्कार मामले में आरोपी के लिए मांगी सजा ए मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2016 02:13 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 02:13 pm IST

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में 15 साल की एक लड़की के साथ बर्बर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है।

death- India TV Hindi
death

मुंबई: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में 15 साल की एक लड़की के साथ बर्बर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। हजारे ने एक बयान में कहा, मामला त्वरित अदालत में चलना चाहिए और दोषियों को फांसी पर टांग दिया जाना चाहिए। 

कोपारडी में बीते सप्ताह एक किशोरी के साथ तीन पुरूषों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था और उसके पूरे शरीर पर घाव कर दिए गए थे। इसके बाद उन्होंने पीडि़ता को गला घोंटकर मार डाला था। इस घटना के बाद लोगों भारी गुस्सा पैदा हो गया और राजनीतिक रूप से एक-दूसरे पर कीचड़ उछाला जाना भी शुरू हो गया। 

कांग्रेस ने नैतिक आधार पर फडणवीस का इस्तीफा मांगा है। विधानसभा में कल विपक्ष के हंगामे के बाद बयान जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस घृणित अपराध में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में होगी। जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम को इस मामले में लोक अभियोजक बनाया गया है और सरकार ने पीडि़ता के परिवार को पांच लाख रूपए की सहायता दी है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत