1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस लश्कर कमांडर को मारने के लिए सेना उड़ाया मकान, मलबे से मिली लाश

इस लश्कर कमांडर को मारने के लिए सेना उड़ाया मकान, मलबे से मिली लाश

 Written By: IANS
 Published : Jul 01, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Jul 01, 2017 03:04 pm IST

सुरक्षा बलों को आज कश्मीर में उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब एक मुठभेड़ में शीर्ष लश्कर कमांडर बशीर लश्करी मारा गया।

kashmir encounter- India TV Hindi
kashmir encounter Image Source : ANI

श्रीनगर: सुरक्षा बलों को आज कश्मीर में उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब एक मुठभेड़ में शीर्ष लश्कर कमांडर बशीर लश्करी मारा गया। सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले में उसे मार गिराया। बशीर के साथ एक अन्य आतंकवादी भी मारा गया। सुरक्षा बलों ने उस घर को विस्फोट से उड़ा दिया, जिसमें बशीर व अन्य आतंकवादी छिपे थे। 

एक अधिकारी ने बताया, "दो आतंकवादी मारे गए, जिनके शव ध्वस्त इमारत के मलबे से मिले। घर को इसलिए विस्फोट से उड़ा दिया गया, ताकि आतंकवादी भाग न सकें।"

हालांकि फिलहाल मारे गए आतंकवादियों के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, पर माना जा रहा है कि उनमें से एक शीर्ष लश्कर कमांडर बशीर लश्करी है, जिस पर 10 लाख रुपये का ईनाम था और जो पिछले माह अचबल में एसएचओ तथा पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए जिम्मेदार था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत