
exam
पटना हाईकोर्ट ने रक्षा मंत्रालय से जवाब मांगा है। न्यायालय ने मंगलवार को पूछा कि कैसे सैकड़ों युवकों को कपड़े उतारने के लिए कहा गया। यह बात एक अधिवक्ता ने कही।
वहीं सेना की तरफ से अजीबोगरीब दलील दी जा रही है। दलील ये कि चूंकि पिछले साल वैशाली में परीक्षा केंद्रों पर बड़े पैमाने पर नकल की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे इसलिए ऐसा करना जरूरी था जिससे नकल से बचा जा सके। ऊपर से कैंडिडेट्स की तलाशी लेने में खर्च होने वाला समय भी बचाना था लेकिन सवाल बड़ा है कि क्या नकल रोकने के लिए इस तरह से परीक्षा कराना सही है ?