1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NIA की जांच में बड़ा खुलासा, राम मंदिर पर हमले का प्लान कर रहे थे गिरफ्तार ‘आतंकी’

NIA की जांच में बड़ा खुलासा, राम मंदिर पर हमले का प्लान कर रहे थे गिरफ्तार ‘आतंकी’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 27, 2018 12:17 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 12:54 pm IST

सूत्रों के मुताबिक 29 नवंबर को राम जन्मभूमि परिसर में हमले का प्लान तैयार किया गया था, यह खुलासा गिरफ्तार अनुस के व्हाट्सएप चैट से हुआ है,

Arrested ISIS inspired module was planning to attack Ram Mandir in Ayodhya- India TV Hindi
Arrested ISIS inspired module was planning to attack Ram Mandir in Ayodhya

नई दिल्ली। आतंकी संगठन ISIS से प्रेरित होकर आतंक की घटनाओं की तैयारी कर रहे हैं जिस कथित आतंकी संगठन हरकत उल हर्ब ए इस्लाम के 10 लोगों को NIA ने गिरफ्तार किया है उनसे बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों ने अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में हमले का प्लान तैयार किया था।

सूत्रों के मुताबिक 29 नवंबर को राम जन्मभूमि परिसर में हमले का प्लान तैयार किया गया था, यह खुलासा गिरफ्तार अनुस के व्हाट्सएप चैट से हुआ है, बुधवार को NIA ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 17 जगहों पर छापेमारी की और 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।

NIA को पुख्ता जानकारी मिली थी कि ISIS से प्ररित होकर कुछ लोगों ने एक आतंकी गैंग तैयार की है और यह गैंग दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा संवेदनशील जगहों पर आतंकी हमले की तैयारी कर रही है। जानकारी मिलने के बाद NIA ने इस मॉड्यूल के कथित मास्टरमाइंड मुफ्ती मोहम्मद सोहेल के खिलाफ मामला दर्ज किया। सोहेल उत्तर प्रदेश में अमरोहा के रहने वाले हाफिज अहमद का बेटा है।

Arrested ISIS inspired module was planning to attack Ram Mandir in Ayodhya
Arrested ISIS inspired module was planning to attack Ram Mandir in Ayodhya

हमले की साजिश को नाकाम करने के लिए NIA ने दिल्ली में जाफराबाद, सीलमपुर में 6 जगहों पर और उत्तर प्रदेश में अमरोहा, लखनऊ, हापुड़ और मेरठ में 11 जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले, इनके अलावा 25 किलो विस्फोटक, बम तैयार करने का सामान, 12 पिस्टल, 150 बुलेट, एक देसी रॉकेट लॉन्चर, 112 अलार्म घड़ियां, मोबाइल फोन सर्किट, बैटरियां, 51 पाइप, रिमोट कंट्रोल स्विच, रिमोट स्विच के लिए वायरलेस डिजिटल डोरवेल, स्टील कंटेनर, 91 मोबाइल फोन, 134 सिम कार्ड, 3 लैपटॉप, चाकू, तलवार, ISIS से जुड़ा साहित्य और 7.5 लाख रुपए कैश बरामद हुआ।

Arrested ISIS inspired module was planning to attack Ram Mandir in Ayodhya
Arrested ISIS inspired module was planning to attack Ram Mandir in Ayodhya

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत