1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जैसलमेर से पकड़ा गया पाकिस्ताeनी जासूस, 35 किलो RDX लाने की बात कबूली

जैसलमेर से पकड़ा गया पाकिस्ताeनी जासूस, 35 किलो RDX लाने की बात कबूली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 19, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Aug 19, 2016 04:42 pm IST

राजस्थान के जैसलमेर में एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा गया है। खास बात यह है कि यह जासूस पासपोर्ट के ज़रिए सीमा पार से आया है।

pakistani spy- India TV Hindi
pakistani spy

नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर में एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा गया है। खास बात यह है कि यह जासूस पासपोर्ट के ज़रिए सीमा पार से आया है। सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ में पता चला है कि यह जासूस हथियार और विस्फोटकों को भारत लाने में भूमिका निभाता था।

राजस्थान इंटेलिजेंस ने इसे उस समय पकड़ा जब यह जैसलमेर के प्रतिबंधित इलाके में जाकर जानकारियां जुटा रहा था। जासूस को जयपुर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, जासूस ने अपने साथ 35 किलो RDX लाने की बात कबूल की है।

गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक नंदू महाराज के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट है और वह वीजा पर कई बार भारत आ चुका है। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा नंदू महाराज को कल गिरफतार किया गया है ,वीजा लेकर कई बार भारत आ चुका है और आईएसआई के एजेंट के रूप में काम करता था। भारत में लोगों को रूपयों का लालच देकर सूचनाएं एकत्रित कर पाकिस्तान भेजता था। पुलिस को लम्बे समय से नंदू महाराज की तलाश थी। पिछले दिनों उसके आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे दबोचा।

इधर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक :गुप्तचर: यू आर साहू ने बताया कि नंदू महाराज के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट और वीजा है। नंदू महाराज को प्रतिबंधित स्थान से पकडा गया जहां बिना अनुमति प्रवेश वर्जित है। साहू ने बताया कि पाक जासूस के सीमावर्ती इलाकों में मददगार की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत