1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शपथ ग्रहण समारोह के लिए केजरीवाल ने पीएम मोदी को भेजा न्योता

शपथ ग्रहण समारोह के लिए केजरीवाल ने पीएम मोदी को भेजा न्योता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2020 01:51 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 01:51 pm IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

PM Modi Arvind Kejriwal- India TV Hindi
PM Modi Arvind Kejriwal Image Source :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को सुबह 10 बजे तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान पर इस भव्य समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इस बीच खबर आई है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि पीएमओ की ओर से इस आमं​त्रण को स्वीकारे जाने की पुष्टि नहीं की गई है। 

दिल्ली चुनाव में प्रचंड बहुमत के जीत दर्ज करने वाले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और आप के बीच भीषण वाक युद्ध भी देखने को मिला था। लेकिन चुनाव प्रचार के बीच अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर कोई भी निजी हमला नहीं बोला था। वहीं जब पाकिस्तान के मंत्री फवाद हुसैन ने मोदी को लेकर ट्वीट किया तो खुद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री का बचाव करते हुए कहा था कि वे देश के प्रधानमंत्री हैं। 

अब शपथ ग्रहण समारोह में जहां किसी भी अन्य पार्टी या विपक्षी दल को आमंत्रित नहीं किया गया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा जाना आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति में नए बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत