1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आसनसोल में दो गुटों के बीच झड़प, कूचबिहार में टीएएमसी कार्यकर्ता की हत्या

आसनसोल में दो गुटों के बीच झड़प, कूचबिहार में टीएएमसी कार्यकर्ता की हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2019 12:15 am IST,  Updated : Jun 06, 2019 12:15 am IST

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दो समुदायों के बीच झड़प की खबर है। उधर कूचबिहार में तृणमूल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Asansol Voilence- India TV Hindi
Asansol Voilence Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में जय श्रीराम के नारे को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प की खबर है। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी हुई और एक गाड़ी में आग लगाई गई। मौके पर भारी तादाद में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। उधर कूचबिहार में तृणमूल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या

कूचबिहार के दिनहाटा के पेटला बाजार में आज शाम एक तृणमूल वर्कर अजीजुर रहमान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने अजीजुर के घर में घुसकर उसकी हत्या की। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे टीएमसी के बीच की आपसी लड़ाई का नतीजा बताया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पिछले 2 दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ता की यह दूसरी हत्या है। कल ही उत्तर 24 परगना के निमता में टीएमसी वर्कर निर्मल कुंडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत