1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Super Cops: ट्रेन में हत्या और बलात्कार के आरोपियों को असम पुलिस ने 2 दिन में किया गिरफ्तार, ट्वीट कर दी जानकारी

Super Cops: ट्रेन में हत्या और बलात्कार के आरोपियों को असम पुलिस ने 2 दिन में किया गिरफ्तार, ट्वीट कर दी जानकारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2018 03:00 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 03:01 pm IST

ट्रेन में 2 महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में पुलिस ने सफलता हासिल की है....

महिलाओं की हत्या के...- India TV Hindi
महिलाओं की हत्या के संबंध में पुलिस ने स्कैच जारी किया था (Photo,ANI)

तिनसुकिया (असम): असम में 2 ट्रेनों में  2 महिलाओं के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी विकास दास को गुरूवार शाम तिनसुकिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया जबकि उसके साथी बिपिन पांडे को शुक्रवार सुबह बानीपुर स्टेशन पर डिब्रूगढ़-बेंगलुरु एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया।

असम पुलिस ने ट्वीट कर दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी

असम पुलिस ने ट्वीट कर बताया, “सिमालुगुड़ी और मरियान में चलती ट्रेनों में घटे इन वीभत्स अपराधों को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोष साबित करने वाले साक्ष्य जब्त किए हैं। पुलिस ने कहा, “नागरिकों के न्याय और कानून का शासन सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”

दोनों महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से की गई थी

रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ने शुक्रवार को दास को गिरफ्तार किया था। उसने जांच के दौरान पांडे को दोनों अपराधों में अपना साथी बताया था। अधिकारी ने बताया कि पांडे बिहार का रहने वाला एक रिक्शाचालक है जिसे आरपीएफ ने शिवसागर जिले की पुलिस को सौंप दिया। जोरहट के असम कृषि विश्वविद्यालय की एक छात्रा 10 जुलाई को कमाख्या एक्सप्रेस के शौचालय में मृत पाई गई थी जबकि 11 जुलाई को एक अधेड़ महिला का शव अवध असम एक्सप्रेस के शौचालय में मिला था। दोनों की हत्या एक ही तरीके से की गई थी और दोनों से बलात्कार भी हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत