1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Alert: असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

Weather Alert: असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2018 11:06 am IST,  Updated : Jul 05, 2018 10:44 am IST

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पश्चिम बंगाल, सिक्किम असम और मेघायल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है......

Photo (PTI)- India TV Hindi
Photo (PTI)

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघायल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 7 राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अबतक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। असम मौसम विभाग के अनुसार 68,000 लोग धमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, चाराडियो, कचर, करीमगंज और हेलकंडी जिलों में बाढ़ से प्रभावित है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों में जारी की भारी बारिश की चेतावनी

Photo: Indian Meteorological Department
Photo: Indian Meteorological Department

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से फोन पर राज्य के हालात पर बातचीत कर केंद्र से हर तरह का पुरा सहयोग देने की बात कही। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गृह मंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि केंद्र की तरफ से उत्तरी राज्यों को बाढ़ की स्थिती से निपटने के लिए हर तरह की मदद दी जाएगी। भारी बारिश के कारण सियांग जिले में एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से ITBP के चार जवानों की मौत हो गई, यह असम राज्य में एक ही हफ्ते में हुआ दुसरा बड़ा हादसा है।

अरुणाचल में भूस्खलन की चपेट में आने के बाद ITBP के 4 जवानों की मौत हो गई (Photo, ANI)
अरुणाचल में भूस्खलन की चपेट में आने के बाद ITBP के 4 जवानों की मौत हो गई (Photo, ANI)

अरुणाचल प्रदेश में इस मानसून भूस्खलन के कारण अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और बिहार में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर जो बाढ़ से जूझ रहा है वहां भी दूर-दराज के इलाकों में भी में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, कोंकण, गोवा और कर्नाटका के तटीय इलाको में भी तेज बारिश हो सकती है।

राजनाथ सिंह (Photo, PTI)
राजनाथ सिंह (Photo, PTI)

गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के गवर्नर एनएन वोरा से बाढ़ की स्थिती जानी

गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के गवर्नर एनएन वोरा को भी केंद्र से हर संभव मदद की पेशकश की है। राजनाथ सिहं ने रविवार को वोरा से फोन पर बातचीत की और राज्य में बाढ़ के हालात की जानाकारी ली। खराब मौसम के कारण रुकी अमरनाथ यात्रा रविवार को शरु हो गई। आज 5791 यात्रियों का पांचवा जत्था भी यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया की दक्षिण पश्चिम मानसून ने 29 जून को पूरे भारत को कवर कर लिया, जिसके बाद रविवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा में आज अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत