1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम: पुलिस फायरिंग से गिरा बिजली का तार, करंट लगने से 11 लोगों की मौत

असम: पुलिस फायरिंग से गिरा बिजली का तार, करंट लगने से 11 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 11, 2016 06:07 pm IST,  Updated : Apr 11, 2016 08:59 pm IST

तिनसुकिया (असम): असम में पुलिस फायरिंग में बिजली का तार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हुए है। पुलिस की गोली लगने से सिर्फ एक शख्स की मौत हुई जबकि

tinsukia- India TV Hindi
tinsukia Image Source : PTI

तिनसुकिया (असम): असम के पांगेरी में आज प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस द्वारा हवा में चलाई गई गोली से हाई वोल्टेज तार टूटकर नीचे गिर गया जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब चाकू और लाठियों से लैस बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने तिनसुकिया जिले के पांगेरी थाने पर पथराव किया और इस मांग को लेकर घेराव का प्रयास किया कि तीन दिन पहले क्षेत्र में दो लोगों की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार व्यक्तियों को उन्हें सौंपा जाए। उन्होंने थाने पर पत्थर फेंके और इसके कांच के शीशे तोड़ दिए।

इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए हवा में गोलियां चलाईं और गोली हाई टेंशन तार पर जाकर लगी जिससे तार प्रदर्शनकारियों के उपर आकर गिरा। इस घटना में नौ की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक की मौत तिनसुकिया सरकारी अस्पताल में हुई। एक अन्य ने पास के डिब्रूगढ़ जिले के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते वक्त रास्त में दम तोड़ा।

केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों और पुलिस दल के साथ वरिष्ठ जिला प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि स्थिति को शांत करने के लिए अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि तीन दिन पहले एक व्यक्ति, उसके बेटे और बहू का पांगेरी क्षेत्र से अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। बेटा अपहर्ताओं के चंगुल से भाग आया था लेकिन अन्य दो के शव बाद में बरामद हुए थे।

पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था और भीड़ की मांग थी कि उन्हें सजा के लिए उन्हें सौंपा जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत