1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में एक साथ 644 आतंकियों ने 177 हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

असम में एक साथ 644 आतंकियों ने 177 हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2020 12:33 pm IST,  Updated : Jan 23, 2020 01:41 pm IST

असम में एक साथ 644 आतंकियों ने सरेंडर कर दिया है। ये वो आतंकी हैं जो पूर्वोत्तर के राज्यों में हिंसा फैलाने का काम करते थे। असम में लंबे समय से ये आतंकी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

असम में एक साथ 644 आतंकियों ने 177 हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण- India TV Hindi
असम में एक साथ 644 आतंकियों ने 177 हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

नई दिल्ली: असम में एक साथ 644 आतंकियों ने सरेंडर कर दिया है। ये वो आतंकी हैं जो पूर्वोत्तर के राज्यों में हिंसा फैलाने का काम करते थे। असम में लंबे समय से ये आतंकी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन आतंकियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। 

पुलिस ने बताया कि उल्फा (आई), एनडीएफबी, आरएनएलएफ, केएलओ, भाकपा (माओवादी), एनएसएलए, एडीएफ और एनएलएफबी के सदस्यों ने एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। 

पुलिस महानिदेशक ज्योति महंता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ राज्य के लिए और असम पुलिस के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है। आठ उग्रवादी समूहों के कुल 644 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत