1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इसरो ने ‘गगनयान’ के लिए वायुसेना से चुने अंतरिक्षयात्री, जल्द रूस में शुरू होगी ट्रेनिंग: के.सिवन

इसरो ने ‘गगनयान’ के लिए वायुसेना से चुने अंतरिक्षयात्री, जल्द रूस में शुरू होगी ट्रेनिंग: के.सिवन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2020 02:49 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 06:01 pm IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को कहा कि महत्वाकांक्षी ‘गगनयान’ मिशन के लिए अंतरिक्षयात्रियों को प्रशिक्षण देने की शुरुआत रूस में जनवरी के तीसरे सप्ताह से की जाएगी।

Astronaut training for 'Gaganyaan' to begin soon ISRO- India TV Hindi
Astronaut training for 'Gaganyaan' to begin soon ISRO

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को कहा कि महत्वाकांक्षी ‘गगनयान’ मिशन के लिए अंतरिक्षयात्रियों को प्रशिक्षण देने की शुरुआत रूस में जनवरी के तीसरे सप्ताह से की जाएगी। इसरो प्रमुख के.सिवन ने बताया कि इस मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्रियों को चुना गया है और उनका प्रशिक्षण इस महीने के तीसरे सप्ताह से रूस में शुरू होगा। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि चंद्रयान-3 और गगनयान से जुड़ा कार्य साथ-साथ चल रहा है। इसरो प्रमुख ने चेन्नई के उस इंजीनियर की भी तारीफ की जिसने चंद्रमा पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का पता लगाया था। 

उन्होंने कहा कि यह अंतरिक्ष एजेंसी की नीति थी कि वह दुर्घटनाग्रस्त मॉड्यूल की तस्वीर जारी नहीं करेंगे। सिवन ने कहा, ‘‘ हम जानते थे कि यह कहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और किस स्थान पर था।’’ विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग में क्या दिक्कत हुई ? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह वेग में कमी से जुड़ी विफलता थी और यह आंतरिक कारणों से हुआ था। इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया था। हालांकि तय समय से कुछ क्षण पहले इसरो का विक्रम से संपर्क टूट गया था।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत